News Addaa WhatsApp Group

कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 4, 2025  |  9:39 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कर्नाटक में सड़क दुघर्टना में कुशीनगर के युवक चली गई जान

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। कर्नाटक के बीजापुर जिले में गत मंगलवार 31 दिसम्बर की आधी रात को घटित सड़क हादसे में कुशीनगर के युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

आज की हॉट खबर- मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर...

जानकारी के मुताबिक सेवरही थानाक्षेत्र के गांव धर्मपुर पर्वत निवासी चंद्रशेखर यादव उर्फ श्याम 28 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ करीब चार महीने पहले रोजगार की तलाश में कर्नाटक के बीजापुर गया था। मंगलवार 31 दिसम्बर को चंद्रशेखर अपने छह साथियों के साथ अपने कमरे से करीब 25 किलोमीटर दूर पर स्थित अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गया हुआ था। आधी रात को वापस लौटते समय ट्रैक्टर और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। और इस हादसे में चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई। जिनका इलाज नजदीक के अस्पताल में जारी है। गंभीर रूप से घायल प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी मंटू गुप्ता और बिहार के मोतिहारी जिलें के निवासी विकास तिवारी हैं। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल कनार्टक का निवासी है। फाजिलनगर विकास खण्ड के गांव धरम टोला निवासी अजय यादव और विकास यादव को मालूम चोटें आई है। चंद्रशेखर का शव शुक्रवार को आधी रात में जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया।

शनिवार को सुबह चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंद्रशेखर सुपरवाइजर का कार्य करने वाला चंद्रशेखर पिता रामायन यादव की करीब डेढ़ वर्ष पहले बिमारी से निधन हो जाने के बाद छोटे भाई चंदन व मां दुर्गावती का भरण-पोषण करने वाला घर का इकलौता कमाउ सदस्य था।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking