News Addaa WhatsApp Group

कसया: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर डाला गया प्रकाश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2022  |  6:50 PM

444 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर डाला गया प्रकाश

मल्लूडीह/कसया। राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती एवं पंडित दीन दयाल जी के चित्र पर पुष्पर्चन, सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत के साथ हुआ तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के कृतियों का वर्णन करते हुए किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश महासचिव राजन सिंह ने कहा उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

श्री उपाध्याय हमेशा अंत्योदय की बात करते थे और देश के आखिरी व्यक्ति तक समुचित सुविधाओं को मुहैया कराने की बात करते थे। डी.पी.सिंह ने बताया कि उपाध्याय को जनसंघ के आर्थिक नीति के रचनाकार तथा मानव सुख शांति के लिए और भारतीय संस्कृति एवं वसुधैव कुटुंबकम् के प्रणेता के रूप मे जाने जाते हैं।कार्यक्रम के अंत में पप्पू सिंह ने बताया कि उपाध्याय प्रख्यात विद्वान,ओजस्वी नेता,समाजसुधारक के साथ साथ अच्छे साहित्यकार भी थे। बैरिस्टर सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को स्नेह आबंटित करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एक्सीलेंस चिल्ड्रेन एकेडमी धुरिया विद्यालय के प्रबंधक अमर प्रकाश राय,अध्यापिका रीसीका यादव, शशीबाला गौतम,अन्नू सिंह,बृजेश,अनुपम,राजन सिंह, डी.पी.सिंह, संतोष,बैलिस्टर सिंह, दरोगा सिंह, राम अवध प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप कुमार ने किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking