कसया/कुशीनगर।
कसया तहसील सभागार में एडीएम देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।शनिवार को कसया तहसील में एडीएम देवी दयाल वर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में एसडीएम कसया गोपाल शर्मा, सीओ कसया पीयूषकांत राय, तहसीलदार मधांता प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने फरियादियों की शिकायतों को सुना,जिसमें से कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश विभागीय जिम्मेदारों को दिया गया।
उन्होंने विभागीय जिम्मेदारों से कहा कि समाधान दिवस के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।उन्होंने शिकायतों से जुड़े अधिकारियों से पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ शिकायतों को निस्तारण करने के निर्देश दिया। मौके पर कुल 54 शिकायतें आए,जिनमें 47 शिकायतें राजस्व विभाग, 3 पुलिस विभाग व अन्य 4 शिकायतें दूसरे विभागों की रहीं। मौके पर मात्र 3 शिकायतों का निस्तारण ही हो पाया,इस दौरान बृजेश मणि त्रिपाठी लेखपाल विश्वदीपक सिंह,एसआई अनिल शर्मा,एसआई नंदलाल यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…