News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: थाना समाधान दिवस में एडीएम-एएसपी ने सुनी शिकायतें, दिए निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 27, 2022  |  6:24 PM

731 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: थाना समाधान दिवस में एडीएम-एएसपी ने सुनी शिकायतें, दिए निर्देश

कसया/कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा और एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कसया थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतों की सुनवाई की,इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

शनिवार को अपर जिलाधिकारी व एएसपी ने सीओ कसया पीयूषकान्त राय व प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की मौजूदगी में कसया थाना परिसर में समाधान दिवस पर फरियादियो की शिकायतों को सुना,इस दौरान 16 मामले आए जिसमे 7 मामलो का मौके पर निस्तारण हुआ जबकि शेष मामलो का अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण के लिए अधीनस्थों को दिशा- निर्देश दिए,अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए।एडीएम देवी दयाल वर्मा ने कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का जल्द से निपटारा करा दिया जाए,राजस्व व पुलिस टीम का गठन कर गुण दोष के आधार पर जनशिकायतों का शीघ्र निस्तारण त्वरित करें,इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कहा कि समाधान दिवस का आयोजन आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ही किया जाता है।अधिक से अधिक पीड़ित लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए।सीओ कसया पीयूषकान्त राय ने कहा कि थाने स्तर के मामले के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए,शासन की मंशा के अनुसार दायित्व निवर्हन के प्रति सचेत रहें।इस दौरान थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,एसआई विवेक पांडेय,एसआई अनिल शर्मा,एसआई आकाश सिंह,एसआई आकाश वर्मा,चौकी प्रभारी कुशीनगर दिग्विजय राय समेत सम्बन्धित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking