News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: निर्वाण सेवा संस्थान द्वारा झुंगवा के गरीब परिवारों में खाद्यान्न वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2022  |  7:18 AM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: निर्वाण सेवा संस्थान द्वारा झुंगवा के गरीब परिवारों में खाद्यान्न वितरित

मल्लूडीह/कुशीनगर । अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड नम्बर 21 बुद्ध नगरी ( झूंगवा ) स्थित गरीब परिवारों को निर्वाण सेवा संस्थान कुशीनगर द्वारा प्रोटीन युक्त खाद्यान्न वितरित किया गया । संस्थान के अध्यक्ष व मुम्बई हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजेंद्र कुमार राय के निर्देश पर चल रही गरीब परिवारों को मदद पहुंचाने के क्रम में करमैनी के मुसहर परिवारों को प्रोटीन युक्त खाद्य व आवश्यक सामग्री वितरित करने के पश्चात झूंगवा गांव में खाद्यान्न वितरण किया गया । संस्था के कार्यदायी सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ता हिरदयानंद शर्मा ने कहा कि संस्था का सेवा कार्य समय समय पर निरंतर चलता रहेगा । कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ गुप्ता के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की रूप रेखा संस्था के सदस्य संतोष साहनी , राकेश कुमार तथा प्रतिभा मिश्रा के द्वारा किया गया । पत्रकार असलम अंसारी ने इस मौके पर कहा की संस्था के चेयरमैन विजेंद्र कुमार राय निर्वाण सेवा संस्थान के माध्यम से गरीबों की सेवा के लिए संकल्पित है । कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर 21 बुद्ध नगरी के सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह ने किया ।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking