कसया/कुशीनगर। सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन कुशीनगर द्वारा शनिवार की शाम को कसया नगर स्थित वृद्धा आश्रम में नवरात्रि के पावन अवसर पर फल वितरित किया गया।
संस्था जिलाध्यक्ष कुशीनगर व वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि गरीब, लाचार, बुजुर्गों की सेवा करना मानवीय गुण है। समाज में एक दूसरे का सहयोग करने से जहां आत्म सुख मिलता है वहीं संतुष्टि भी। आप सबकी हर वक्त मदद हमारी संस्थाकरेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी ने कहा कि बुजुर्गों व बेसहारों की मदद के लिए हम सभी को आगे आना होगा। प्रदेश सचिव हाईकोर्ट लखनऊ अधिवक्ता कृति भूषण मिश्रा ने संगठन के द्वारा कराए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। आश्रम के बुजुर्गों व मानसिक विक्षिप्तों को केला, अंगूर, सेव आदि के पैकेट दिए गए।
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, मदन कुमार, शिक्षक नागेंद्र शुक्ला, विवेक मणि त्रिपाठी, आश्रम के प्रबन्धक रज्जू रजा, लिपिक विकास श्रीवास्तव, स्टोर कीपर रामवती, सुजीत दास उपस्थित रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…