कसया/कुशीनगर। कसाया देवरिया मार्ग स्थित केश्वर इंटर कालेज, बनवारीटोला में कैबिनेट मंत्री और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें तरक्की होगी।
आगे श्री मौर्य ने कहा कि नैतिक व सांस्कारिक शिक्षा से हर तरह का विकास होता है। आप सभी मन लगाकर अपनी पढ़ाई करें। मन्दिरों में सबसे बड़ा मंदिर विद्या मंदिर है। कहा कि शिक्षा वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से हम किसी भी ऊंचाई तक तक जा सकते हैं। एमएलसी श्री मौर्य ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन किया।
प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्रों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक मदन यादव, देवेंद्र प्रताप यादव, जयप्रकाश सिंह, राकेश कुमार यादव, जगतराज चौहान, जयसिंह यादव, कन्हैया कुमार वर्मा, अमरजीत यादव, गिरधर गोपाल, वंदना देवी अम्बालिका, मोनिका, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…