कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नई दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के बाबा साहब आप्टे नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भर टोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटा के वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने बच्चों व शिक्षकों संग पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया एवं संस्थान के गतिविधियों की सराहना करते हुए आर्थिक सहयोग भी किया। श्री मिश्र ने कहा कि जीवन में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये प्राणवायु आक्सीजन के साथ साथ हम सब को शीतलता भी देते हैं। उन्होंने सबसे पौधरोपण को जीवन में शामिल करने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, नरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती बेबी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…