कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम बटेसरा पंचायत भवन में आईडिया ऑफ इंडिया के तहत राष्ट्रीय एकता, शांति और न्याय पर चर्चा की गयी और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया गया।
ग्रामीणों के साथ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता ने ग्राम स्वराज व गांव की खुशहाली पर चर्चा करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए हमें जागरूक होना होगा। सामाजिक एकता को कायम रखने के लिए संयम व जिम्मेदारी आवश्यक है। सामाजिक कार्यकर्ता हॄदया नन्द शर्मा ने विचारों को सोचते रहना चाहिए कि समाज में क्या हो रहा है और कुछ ऐसे कार्य होते हैं उससे एकता खतरे में आ जाती है। ऐसा वातावरण का निर्माण करें ताकि एकता व प्रेम कायम रहे। हमें मेल जोल की संस्कृति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। तथा विवादों को गांव में ही सुलह कर लेने के उपायों पर आगे आना चाहिए। जिससे समाज में अमन, चैन व शांति कायम होगी।
इस अवसर पर अनवर अंसारी, गोरख यादव, श्रीराम मद्धेशिया, अलिउल्लाह, अनिल यादव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…