कसया/कुशीनगर । विकास खण्ड कसया अंतर्गत ग्राम खेदनी में शरद कालीन कृषक गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को तकनीकी युक्त खेती की जानकारी दी गयी।मुख्य वक्ता मिल के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने शरद कालीन गन्ना बुआई पर जोर देते हुए कहा कि किसान गन्ने की खेती सतर्कता से करें। जिससे पैदवार अच्छी होगी और लागत भी कम होगी। तकनीकी आधारित खेती से किसान खुशहाल होगा। गन्ना सट्टा प्रदर्शन को समय निकाल कर देखें। उससे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। उसमें जो कमी हो समय से दूर कर लें। आपके सहयोग के लिए मिल के अधिकारी व कर्मचारी हैं। ई गन्ना एप लोड कर लें उससे आपका काम आसानी से हो जाएगा और आपका गन्ना समय से गिर जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ बख्शी राम यादव ने लाल सड़न रोग की जानकारी देते हुए कहा कि रोग ग्रस्त पौधे को निकालकर नष्ट कर दें और खेत मे ब्लीचिंग पावडर का प्रयोग करें। लाल सड़न वाले खेतों में फसल चक्र को बदल दें। उन्होंने ट्राईकोडर्मा के प्रयोग, बीज, खाद प्रयोग व जुताई के बावत जानकारी देते हुए कहा कि बीज शोधन से 95 प्रतिशत रोग से बचाव होगा। पानी वाली जगहों में खेत मे बिलिचिन्ह पावडर पड़ने से जीवाणु मर जायेंगे। उन्नति शील प्रजातियों 118, 94184, 98014 लगा सकते हैं। यह भी कहा कि कोशे 238 का संरक्षण करें। इसी क्रम में अधिशासी उपाध्यक्ष पंकज गोयनका, महा प्रबन्धक गन्ना विकास डॉ अशोक कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र उपाध्याय, उप महाप्रबंधक दीन दयाल, वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक नरेंद्र सिंह ने किसानों को गन्ने की खेती को लेकर जागरूक किया और किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। किसानों ने डॉ बख्शी व अधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया।
इस दौरान एडिशनल गन्ना प्रबन्धक दिलीप सिंह, श्रीधर दुबे, जोनल इंचार्ज गया शंकर शर्मा, महेश तिवारी, पारस नाथ पाण्डेय, कलामुद्दीन, रवि शंकर, अभिषेक, अमित, राजेश, विकास, रामा नन्द सिंह, दीपंकर यादव सहित किसान प्रेम यादव, राम नयन सिंह, घनश्याम राय, राजेश सिंह, मुन्ना तिवारी, महेंद्र मणि, विश्वनाथ ठाकुर, सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…