News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: उचित दर की दुकान के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2022  |  6:06 PM

650 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उचित दर की दुकान के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त तक

कसया/कुशीनगर। उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा मैनपुर विकासखंड व तहसील कसया में उचित दर की दुकान रिक्त है। आवेदन पत्र कार्यालय में स्वीकार करने की अंतिम तिथि दिनांक 03 अगस्त 2022 शाम 5:00 बजे तक ही नियत है। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात किसी भी दशा में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राम सभा मैनपुर में उचित दर की दुकान अनारक्षित वर्ग में है। इस संदर्भ में निर्धारित अर्हता इस प्रकार हैं

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

अभ्यर्थी के खाते में कम से कम ₹ 4000 की राशि उपलब्ध हो, जिलाधिकारी द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत की जानी चाहिए, अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाई स्कूल या समकक्ष हो, परिवार में किसी अन्य सदस्य के नाम कोई उचित दर दुकान आवंटित ना हो, स्थानीय निवासी हो, अभ्यर्थी द्वारा ₹ 1000 की अर्नेस्ट मनी का बैंक ड्राफ्ट जिला पूर्ति अधिकारी के पक्ष में जमा किया जाएगा, अभ्यर्थी के विरुद्ध कोई आपराधिक मामले पंजीकृत ना हो, अभ्यर्थी अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पूर्व में आवंटित उचित दर दुकान अनियमितता के कारण निरस्त ना हुई हो, ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों के पक्ष में उचित दर की दुकान के आवंटन का प्रस्ताव नहीं किया जाएगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking