कसया/कुशीनगर .तहसील क्षेत्र कसया के गांव बकनहा में शनिवार को गन्ना निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा 150 किसानों को पौधा दिया गया तथा एक गोष्ठी आयोजित कर किसानों को पौधा रोपण से लाभ को बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर बल दिया गया l
उक्त ग्राम सभा के शिव मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि किसानों को किसानी के साथ साथ अपने खेतों के किनारे हर प्रकार के पौधों का रोपण किया जाय तो किसान लाभान्वित होंगे और पर्यावरण भी संरक्षित होगा l संगोष्ठी में आये 150 किसानों को सागौन,आम, अमरूद आदि का पौधा दिया गया और इसको लगाने के विधियो को बताया गया इस दौरान गोष्ठी में आये सभी किसानों ने सपथ लिया कि हम सभी किसान महीने में कम से कम 10 पौधे लगायेंगे, जिससे शुद्ध वातावरण मिलेगा l इस दौरान रामप्रवेश गुप्ता श्रीराम कुशवाहा वृजनरायन यादव आत्मा गुप्ता,राजकुमार, राजेश्वरी गुप्ता, सुशील कुशवाहा, परशुराम,आत्मा गुप्ता आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…