कसया/कुशीनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में अर्पित कर दिया था। वह समाज के आखरी स्तर पर खड़े व्यक्ति को सम्मान व बुनियादी सुबिधायें देने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।
उक्त बातें रविवार को राजनेता, चिंतक, विचारक और एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दिन दयाल के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रालोद महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश व समाजसेवी विवेक कुमार वर्मा ने बरवा जंगल में कही। श्री वर्मा ने कहा कि परम श्रद्धेय उपाध्याय जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर राजेन्द्र मौर्य, राजेश कुमार गौतम, वकील कुशवाहा, अनमोल, मुन्ना शर्मा सहित लोगों ने श्री उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…