कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति सितंबर माह के अंतिम रविवार को संस्था के अंग डॉ0 अनिल सोनी के संयोजन में कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई करते हुए भावांजलि भेंट किया। साफ-सफाई करने वालों में संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, व्यापारी नेता राजन कुमार जायसवाल इत्यादि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। नयी दिशा के सदस्यों द्वारा नवंबर 2019 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य अनवरत किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि आज का आजाद भारत शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की देन है।
इनके योगदान को देखते हुए ही सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर इनकी स्मृति में स्मारक व प्रतिमाएं इत्यादि स्थापित की गई किंतु दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि हम सब ने इन्हें केवल कुछ महत्वपूर्ण तिथियों तक ही सीमित कर रखा है। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ0 अनिल सोनी ने उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…