कसया/कुशीनगर। थाना कसया पुलिस टीम ने गुमशुदा युवक को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया,नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8 पं. राजमंगल पाण्डेय नगर (पिपरा पटेलनगर) निवासी विश्राम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अविनाश सिंह बीते बुधवार दोपहर क़रीब 1 बजे नगर स्तिथ अपनी दुकान से किसी कारण निकले थे लेकिन देर शाम तक ना लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नही चल सका तो परिजनों ने गुरुवार को कसया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई,जिसपर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तुरंत गुमशुदा युवक की तलाश शुरू कर दी जिसे पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब युवक को देवरिया जिले के सोनूघाट चौराहा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एसएचओ कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कसया पुलिस सक्रिय हो गयी थी,युवक को शुक्रवार दोपहर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया गया है।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…