News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कर्मों की बदौलत याद किये जाते हैं लोग- गंगा सिंह कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 27, 2021  |  2:38 PM

938 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कर्मों की बदौलत याद किये जाते हैं लोग- गंगा सिंह कुशवाहा
  • माता पिता की ऋण से संतान उऋण नहीं हो सकती- अजय प्रताप सिंह
  • स्व. बाबा बिंदेश्वरी उपाध्याय के श्रद्धांजलि के अवसर मानस पाठ, भंडारा व कम्बल वितरण का आयोजन

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया विकास खण्ड फाजिलनगर क्षेत्र के ग्रामसभा कुचिया मठिया में
ठाकुर जी राम जानकी मंदिर के संस्थापक व समाजसेवी स्व. बाबा बिंदेश्वरी उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथि शिद्दत के साथ मनाई गई और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया गया।

आपके लिए और..- युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप...

मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में स्व. बाबा बिंदेश्वरी उपाध्याय को महान पुरुष बताया और कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों की बदौलत याद किये जाते हैं। बाबा ने पूरे क्षेत्र को सेवा भावना से विकास किया और जनता की सेवा की और उनके समाजिक संकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि धन्य हैं वे माता पिता जिन्होंने ऐसे सुपुत्र को जन्म दिया जो अपने पूर्वजों को याद करते हैं। माता पिता की ऋण से संतान उऋण नहीं हो सकती। इसी क्रम में मनोनीत सभासद नीरज सिंह उर्फ बिट्टू, भाजपा नेता बैरिस्टर जायसवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, बीएसपी प्रभारी विधानसभा संतोष तिवारी, एबीपीएसएस जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने अपने विचार रखे। आयोजक गण व स्व. बाबा के सुपुत्र व मन्दिर के उत्तराधिकारी सुबाष उपाध्याय ने सभी अतिथियों, पत्रकारों को माल्यार्पण किया और अंगवस्त्र देकर समानित किया। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर गरीबों में कम्बल वितरित किया गया और भंडारे का आयोजन हुआ।

आयोजक श्री उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबा के बताए मार्ग पर चलकर धर्म, असहाय, गरीब और कमजोरों की आजीवन सेवा करता रहूंगा। इससे पूर्व दो दिवसीय श्रीराम चरितमानस पाठ का आयोजन व संगीतज्ञ ओमप्रकाश तिवारी की टीम ने भजन कीर्तन की संगीतमयी प्रस्तुति दी। संचालन जितेंद्र उपाध्याय ने किया। इस दौरान पूर्वग्राम प्रधान सलाउद्दीन सिद्दीकी, प्रधान प्रतिनिधि मुस्लिम भाई, नसीम, लाल बहादुर प्रसाद, सर्वेश तिवारी, पंकज तिवारी, एबीपीएसएस तहसील अध्यक्ष तमकुही मुन्ना राय, पत्रकार राकेश कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना शर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रामायन प्रसाद, दीपू चौधरी,सर्वेश तिवारी, पंकज तिवारी, शम्भू, सुदामा कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, दूधनाथ, राधेश्याम कुशवाहा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव
युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…

गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking