News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: नौवे कुकुत्था महोत्सव का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2022  |  9:44 PM

506 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नौवे कुकुत्था महोत्सव का किया गया आयोजन
  • बुद्ध के चार आर्य सत्य के नाम से जाना जाता है – सुरेंद्र सिंह कुशवाहा

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के मधुरिया कुकुत्था नदी के घाट पर रविवार को नौवे कुकुत्था महोत्सव का आयोजन बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भगवान बुद्ध ने चार सूत्र दिये वे चार आर्य सत्य के नाम से जाना जाता हैं।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

पहला दुःख है, दूसरा दुःख का कारण,तीसरा दुःख का निदान और चौथा मार्ग वह हैं जिससे दुःख का निवारण होता है। तथागत बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग वह माध्यम है जो दुःख के निदान का मार्ग बताता हैं। उनका यह अष्टांगिक मार्ग ज्ञान, संकल्प, वचन,कर्म,अजीव,व्यायाम, स्मृति और समाधि के संदर्भ में सम्यकता से साक्षात्कार कराता है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि विध्यांचल कुशवाहा,देवेन्द्र कुमार दोहरे,भंते रत्नाकर ने सम्बोधित किया। इस दौरान एस.के.गौतम,शिवमुनी, डॉक्टर राकेश भारती,शारदा यादव,डॉक्टर पवन खरवार,डॉक्टर अजय भारती,नंदलाल गोंड़,मालती गौतम,अकबर अली,डॉक्टर चंद्रशेखर,नितिश यादव,राजेन्द्र सोनी,आनंद वर्धन ,अरविंद कुशवाहा आदि बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भंते रत्नाकर ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking