News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: वसूली के आरोप में जेल गया नायब तहसीलदार का अर्दली

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 16, 2022  |  8:03 AM

1,133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: वसूली के आरोप में जेल गया नायब तहसीलदार का अर्दली

कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर बाजार में स्थित खाद्य पदार्थ के दुकानदारों से नायब तहसीलदार के अर्दली द्वारा अवैध वसूली करने का एक मामला सामने आया है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

एसडीएम कसया ने जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर अर्दली को जेल भेज दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के साथ प्रह्लाद यादव बतौर अर्दली तैनात है। शनिवार को नायब तहसीलदार फाजिलनगर बाजार में खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच के लिए पहुंचे थे। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जांच से बचाने के लिए साहब के नाम पर अर्दली ने वसूली की। दुकानदारों ने एसडीएम से इसकी शिकायत की और साक्ष्य के तौर पर वीडियो फुटेज दिखाया। फुटेज में आगे नायब तहसीलदार चल रहे हैं और पीछे से अर्दली वसूली करते दिख रहा है।

एसडीएम ने मामले की जांच कानूनगो नन्दलाल पाठक से कराई तो मामला सही पाया गया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में अर्दली पर कार्रवाई की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking