News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बकरीद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 3, 2022  |  6:41 PM

944 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बकरीद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image
  • हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालो पर पुलिस की कड़ी नजर- पीयूषकान्त राय

कसया/कुशीनगर। रविवार को कसया थाना परिसर में बकरीद व आगामी त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता सीओ कसया पीयूषकान्त राय ने किया।रविवार को आगामी ईद उल अजहा व आगामी त्योहार को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की ओर से थाना परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय ग्राम प्रधान,सभासद,बीडीसी व सम्मानित व्यक्तियों,सभी धर्मों के पुजारी व मौलवी की बैठक बुलाई गई,अधिकारियों ने कहा कि खुले व सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

सीओ पीयूषकान्त राय ने कहा कि बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं,किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दे,अगर कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कर्रवाई की जाएगी।प्रशासन काफी चौकन्ना है हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है,त्योहार में हुड़दंग और अफवाह फैलाने पर पुलिस की नजर रहेगी।थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे,ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक मनाए।

इस मौके पर सीओ पीयूषकान्त राय,थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह,एसआई संजय सिंह सहित ग्राम प्रधान,सभासद ,बीडीसी,व सभी धर्मों के पुजारी व मौलवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking