News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: स्व० श्रीमती रमावती देवी की स्मृति में पौधरोपण व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2022  |  6:32 PM

729 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्व० श्रीमती रमावती देवी की स्मृति में पौधरोपण व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
  • पौधे में पत्नी की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास – लाल साहब दुबे

कसया/कुशीनगर। सोमवार को नगर पालिका परिषद, कुशीनगर के वार्ड नं. 25, गायत्रीपुरम (बेलवा) में सेवानिवृत्त अध्यापक लाल साहब दुबे की स्वर्गवासी पत्नी श्रीमती रमावती देवी की स्मृति में आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ एवं पूर्व से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर परिजनों द्वारा स्व0 रमावती देवी की स्मृति में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान से जुड़कर श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में आम के पौधे का रोपण किया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

पौधरोपण करते पुण्यात्मा के पति लाल साहब दुबे ने नयी दिशा द्वारा लोगों की स्मृति में कराये जा रहे पौधरोपण अभियान की सराहना की और कहा कि पौधे में पत्नी की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पत्नी जब तक जीवित रही धर्म कर्म के कार्यों में लगी रही और दीन दुखियों की सेवा करती रही। यह पौधा भी लोगों को ऑक्सीजन से लेकर फल और छाया देगा।

पौधरोपण के दौरान रवि प्रकाश द्विवेदी, आदित्य प्रकाश द्विवेदी, आशा द्विवेदी, प्रज्ञा द्विवेदी, वंदना द्विवेदी, शिवम द्विवेदी, सुंदरम द्विवेदी, नयन तारा देवी, अवधेश मिश्र, दिनेश्वर द्विवेदी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ० हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking