News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: वेदांश के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2022  |  5:06 PM

392 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: वेदांश के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण 
कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जन्मदिन पर चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद, कुशीनगर  के वार्ड नं. 6 बाबा साहब आप्टे नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भर टोली में सोमवार को पत्रकार हर गोविंद राव एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के पुत्र वेदांश के जन्मोत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ और बच्चों के साथ केक भी कटा। पत्रकार हर गोविंद राव और शिक्षक राजेश शुक्ल ने पौधरोपण के पश्चात कहा कि पौधे जीवन के आधार हैं। हमारी मूल भूत आवश्यकताएं जैसे रोटी, कपड़ा, मकान से लेकर अन्य सामान्य आवश्यकताएं पौधों के बगैर पूरी नही हो सकती। इसलिए जब भी मौका मिले हमें पौधा लगाना व बचाना चाहिए। उन्होंने नयी दिशा के पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल है।
इसके पूर्व विद्यालय में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नायकों से परिचित कराते हुए उनके अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से प्रारम्भ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम से गूंज उठा।
इस अवसर पर कृष्ण मोहन, अमर प्रकाश पांडेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज चतुर्वेदी, बेबी, कांति देवी, रीता देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking