News Addaa WhatsApp Group

कसया: संस्कार भारती कुशीनगर ने मनायीं भगत सिंह जयंती; नौजवानो के प्रेरणा स्रोत हैँ भगत सिंह – रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 28, 2022  |  8:54 PM

376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: संस्कार भारती कुशीनगर ने मनायीं भगत सिंह जयंती; नौजवानो के प्रेरणा स्रोत हैँ भगत सिंह – रजनीकांत मणि त्रिपाठी

कसया/कुशीनगर। मात्र 23 साल की उम्र में भारत की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सिख परिवार में जन्में महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह अपने देश के नौजवानों के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने सभी नौजवानों को एक नई दिशा दिखाने की कोशिश की।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

उक्त उद्गार पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नगर के ब्रिलियेंन्ट सेंट्रल एकेडमी में सांस्कार भारती कुशीनगर द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए कही। पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के द्वारा भारतीयों पर अत्याचार करते हुए देखकर उनके मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने की बात अपने मन मे ठान लिया। चौरीचौरा कांड और जलियांवाला बाग हत्याकांड में भगत सिंह के बाल मन पर गहरा प्रभाव डाला था। इसलिए भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला करते हुए उन्हें देश छोड़ने को सोचने पर मजबूर किया। विशिष्ट अतिथि डॉ रवि शंकर प्रताप राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार को यदि आज युवा आत्मसात कर लें तो देश में होने वाले आंतरिक साजिशों पर निश्चित रूप में अंकुश लगाया जा सकता है और तभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत निर्मित होगा। बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने शहीद भगत सिंह के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में साढ़े सात लाख लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। जिसमें भगत सिंह का नाम सर्वोपरी है। भगत सिंह को क्रांति का गुण माँ के दूध एंव पिता के सानिध्य से मिला है। कार्यक्रम संयोजक व भारती के जिलाअध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम केे औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 अगस्त 2023 तक चलने वाले आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के आलोक में संस्कार भारती कुशीनगर इकाई प्रत्येक माह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रमुख महापुरूषों अथवा घटनाक्रम पर जिले के विभिन्न भागों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही साथ जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो व उनके परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। शिक्षक राजू मद्धेशिया ने भी भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। इससे पूर्व शहीद भगत के चित्र के समक्ष अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। छात्र – छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्षता संस्था उपाध्यक्ष अशोक जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन गिरीश राय ने किया।

इस दौरान अरुण कुमार राय, प्रदीप राय, कमला पाण्डेय, केपी कुशवाहा, कृष्णा राव, शिल्पा जायसवाल, रानी राय रीमा श्रीवास्तव, सतीश प्रजापति, आशीष पांडेय सरस्वती मिश्रा, नीतू त्रिपाठी, प्रीति गौतम, दिव्या पाठक मधु मद्धेशिया, आशीष चौधरी, सुमन राव अमीना खातून, रितिका उपाध्याय सहित छात्र – छात्राएं मौजूद उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking