News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: संस्कार भारती सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर काम कर रही- मिथिलेश तिवारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  9:08 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: संस्कार भारती सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर काम कर रही- मिथिलेश तिवारी
  • कोई अनुसांगिक संगठन जब राष्ट्र वाद को आगे लेकर बढ़ता है तो मैं उसके साथ जुड़कर काम करता हूँ -रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • संगीत, ललित कला, संस्कृति के क्षेत्र में उभरते कलाकारों के प्रोत्साहिन पर हुई चर्चाl
  • सांस्कार भारती की जनपद इकाई की बैठक सम्पन्नl

कसया/कुशीनगर। रंगमंच, ललित कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की एक बैठक बुद्ध स्थली स्थित बिड़ला धर्मशाला परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें संगीत, ललित कला, संस्कृति के क्षेत्र में उभरते हुए नए कलाकारों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्थापना काल से ही मैं संस्कार भारती से जुड़ा हूँ। यद्यपि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं लेकिन कोई भी अनुसांगिक संगठन जब राष्ट्र वाद को आगे लेकर बढ़ता है तो मैं उसके साथ जुड़कर काम करता हूँ और आगे के दिनों में भी संगठन को मजबूत बनाने के लिये बाहर सहयोग करता रहूंगा।प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा कुशीनगर जनपद में प्रायः आना होता है और संस्कार भारती के कार्यक्रमों में मेरी उपस्थिति रही है। सफल कार्यक्रमों की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। आगे के दिनों में संस्कार भारती द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रान्त का कोई न कोई पदाधिकारी उपस्थित रहेगा। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद मणि ने कहा मेरे जीवन का काफी समय कुशीनगर में बीता है। कुशीनगर के बारे में अच्छी जानकारी भी है। संगीत व ललित कला के क्षेत्र में सी प्रतिभाओं को आज तक अवसर नहीं मिला है। हम उनको उचित मंच देकर उन्हें बड़ा रंग मंच प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है। प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य विश्व मोहन तिवारी ने कहा कि
कुशीनगर इकाई की चर्चा करते हुए कहा कि प्रान्त में कार्यक्रमो की सराहना हो रही है और परिवार जब बढ़ता है तो कुछ समस्याएं आती हैं तो मिल बैठकर उसको तय कर लेना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए

प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को ले कर काम कर रही है। जो अपनी धरोहर है साहित्य का क्षेत्र, कला का क्षेत्र उनका संरक्षण व सम्बर्धन भी करती है और नये कलाकारों को प्रोत्साहित करती है। नए कलाकारों को ऊंचाई मिले देश दुनिया में नाम ऊंचा करें ऐसा प्रयास रहता है। स्वागत भाषण डॉ अनिल सिन्हा ने देते हुए कहा कि तथागत की धरती पर आप सभी का स्वागत है। संस्कार भारती ने जनपद में दीपोत्सव, तिरंगा यात्रा, गोकुलम सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्यम से राष्ट्र भावना व भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्वलन व सांस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ।

संचालन सह सचिव राजू मद्धेशिया व जिला मंत्री अशोक ने किया। इस दौरान डा जीपी राय, डॉ योगेश मद्धेशिया, डॉ सीपी गुप्ता, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ अम्बरीष विश्वकर्मा, डॉ रवीं शंकर प्रताप राव, रमेश मद्धेशिया, सुरेश गुप्ता , अशोक जैन, वंदना मद्धेस, वीरेश राय, टीएन श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, प्रदीप राय, त्रिभुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking