News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: स्कूली बच्चों ने वियतनामी सैलानियों को भेंट की पेंटिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2022  |  2:47 PM

339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्कूली बच्चों ने वियतनामी सैलानियों को भेंट की पेंटिंग

कसया/कुशीनगर । वियतनामी सैलानियों के एक दल ने कुशीनगर पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ कोविड के दौर से उबरने की खुशियां साझा की। बच्चों से संवाद किया। उन्हें उपहार दिया और उनके शैक्षिक क्रियाकलापों  को देखा। बच्चों ने अपनी बनाई पेंटिंग सैलानियों को भेंट किया।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

वियतनामी बौद्ध धर्म गुरु मिस फाम थि येन के नेतृत्व में वियतनामी दल कुशीनगर आया हुआ है। दल कुशीनगर स्कूल में बच्चों से मिलने गया। स्कूल के शिक्षकों समेत इस दौरान भिक्षु नंदिका, भिक्षु अशोक, दिनेश यादव, अभिषेक यादव, सुनील , कुलदीप आदि ने सैलानियों का स्वागत किया। सैलानियों ने बच्चों से मुलाकात की व  गतिविधि देखने की इच्छा जताई तो शिक्षकों ने स्कूल में चल रही चित्रकला प्रतियोगिता दिखाई। शिक्षकों ने सैलानियों को  बच्चों के शैक्षिक विकास में चित्रकला का महत्व बताया। सैलानियों ने राजन , गायत्री, सुशील, आशिक, सत्यशील, इंद्रजाल, श्वेता, सलोनी, शिवांगी आदि की पेंटिंग देखी और सराहना की। सैलानियों ने बच्चों को उपहार वितरित किए। मिस येन ने बताया कि दो सालों के बाद अपने आराध्य की भूमि पर आकर वह अभिभूत हैं। आराध्य से हम लोगों ने प्रार्थना किया है कि पुनः धरा पर कोई महामारी न आए। हमें बच्चों से बेहद लगाव है। इनसे मिलकर बहुत खुशी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking