News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 10, 2022  |  7:32 PM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: थाना समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं WhatsApp
Responsive image
  • एसडीएम व सीओ ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और न्याय का दिलाया भरोसा

कसया/कुशीनगर । कसया थाना पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम कसया गोपाल शर्मा व सीओ पीयूषकान्त राय ने फरियादियो की समस्याएं सुनी और निस्तारण कराया व शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिया,इसमें अधिकतर समस्याएं भूमि संबंधी विवाद की शिकायत मिली।इस दौरान उनके समक्ष कुल 18 मामले आए जिसमें सभी मामले राजस्व से ही जुड़े रहे,राजस्व विभाग से जुड़े कुल अट्ठारह शिकायती प्रार्थना पत्र आए,मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया।शेष प्रार्थना पत्र को टीम गठित कर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए गए।इस दौरान एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण करा दें।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

सीओ ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आए हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए साथ ही उसका समय से निष्पक्ष रूप से निस्तारण भी करें,ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े।इस दौरान एसएचओ डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी,एसआई विवेक पांडेय, एसआई अनिल कुमार शर्मा,एसआई धीरेंद्र प्रताप सिंह,हेड कॉन्स्टेबल विमलेश द्विवेदी,लेखपाल विश्वदीपक सिंह,राजन मिश्रा,राजन पांडेय समेत अन्य विभागों के भी कर्मचारी मौजूद रहे।।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking