कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 14, सबया स्थित बी जे विद्यालय में विश्व शान्ति दिवस पर “भारत की परिकल्पना ” विषय पर संगोष्ठी “राइज एंड एक्ट” के तहत आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।
प्रबन्धक संजय सिंह ने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध की धरती पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और मैत्री का संदेश देती है। हमें बुद्ध, गुरु गोरखनाथ, कबीर, गांधी, विवेकानंद, नेहरू, भगत सिंह ,अम्बेडकर आदि महापुरुषों के सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लेना होगा। भानु प्रिया पाण्डेय ने कहा कि साझी संस्कृति व विरासत हमारी पहचान रही है। मेल जोल, स्वतंत्रता, समता, बन्धुता की हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने से ही भारत विश्व गुरु बनेगा।
रमिता सिंह ने कहा कि ऐसे वातावरण का निर्माण करें ताकि एकता व प्रेम कायम रहे।जब सभी धर्म संस्कृति का सम्मान होगा तभी राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भाव व न्याय कायम होगा। इस अवसर पर शिक्षिका जैसा सिंह, प्रांशु, जगत नारायण सिंह, अर्चना सिंह सहित छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…