News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: वरिष्ठ पत्रकार विनय कांत मिश्र ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2022  |  7:29 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: वरिष्ठ पत्रकार विनय कांत मिश्र ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण
  • पौधरोपण संग जन्मोत्सव पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल – विनय कांत

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर वरिष्ठ पत्रकार विनय कांत मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र ने श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण किया एवं ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। पौधरोपण करते हुए विनय कांत ने कहा कि नयी दिशा द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिये बहुत ही सार्थक और अनूठी पहल है। इस अवसर पर लगने वाले पौधे से स्वाभाविक रूप से लगाने वाले का लगाव होता है और इसलिए वह पौधों की देखभाल भी करता रहता है। श्री मिश्र ने आगे कहा कि इस अभियान को जन अभियान बनाने की जरूरत है। पुजारी देव नारायण शरण दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही प्रदूषण से बचाव होगा। इसके लिए फलदार, इमारती, औषधीय, छायादार व फूलदार पेड़, पौधे लगाए औऱ उसकी देखभाल के साथ रक्षा करें। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि अब लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता आ रही है। जिसका ताजा उदाहरण बीते विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान जगह जगह हुए पौधरोपण के कार्यक्रमों से देखा जा सकता है।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर के जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, सभासद महेश जायसवाल, संजय कुमार सिंह, विजय चौरसिया, राहुल यादव, अवधेश वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking