News Addaa WhatsApp Group

कसया: थाईलैंड के महाराजा के जन्मदिन हुई विशेष पूजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2022  |  9:42 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: थाईलैंड के महाराजा के जन्मदिन हुई विशेष पूजा
  • मुख्य थाई भन्ते पी सों क्रान ने बुद्ध प्रतिमा देकर अतिथियो को किया सम्मानित

कसया/कुशीनगर। थाईलैंड के महाराजा विजीरालाग कार्न रामा 10 वें का जन्मदिन रॉयल थाई मोनेस्ट्री द्वारा मनाया गया। बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म पाठ के साथ तथागत बुद्ध का पूजन अर्चन कर थाई महाराजा के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

थाई महाराजा के जन्मदिन पर थाई क्लिनिक में एक सप्ताह तक निःशुल्क इलाज व दवा वितरण का शुभारंभ महाराजा बहादुर एचएम मृगेंद्र प्रताप शाही, उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने किया। मुख्य थाई भन्ते पी सों क्रान ने बताया कि 12 अगस्त 2000 से क्लिनिक की राजदूत थवा छाई ने शुरुआत की तबसे यह क्लिनिक आम जनता की सेवा कर रहा है। इसके पश्चात हथुआ महाराजा, उपजिलाधिकारी श्री शर्मा, सहायक पुरातत्व अधिकारी शादाब खान, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने थाई मुख्य मंदिर में धम्म घंटा बजाया और थाई महाराजा के जन्मदिन कार्यक्रम समारोह का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके पश्चात हथुआ महाराजा श्री शाही, मुख्य थाई भन्ते पी सों क्रान सहित भिक्षुओं ने कैंडिल जलाकर बुद्ध की विशेष पूजा अर्चना किया और थाई महाराजा के दीर्घायु के लिए पंजिका पर अपने संदेश लिखे और भिक्षुओं को भोजन व बस्त्र दान किया। संचालन करते हुए टिके राय ने मुख्य थाई भन्ते पी सों क्रान का संदेश देते हुए बताया कि कोविड के कारण थाई मन्दिर के दर्शन से श्रद्धालु औऱ पर्यटक बंचित रहे। खेद है। आज खुशी का माहौल है। अब आम आदमी दर्शन कर पाएंगे। थाई मन्दिर का विशेष आकर्षक है। भन्ते पी सों क्रान ने अतिथियो का माल्यार्पण किया और तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। भन्ते पी सों क्रान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भन्ते ज्ञानेश्वर, डा0 किती फान, पी नरोंग, मिस नोम, पी दम, भन्ते अचान, पी रंग सी, इदम, भन्ते अशोक, भन्ते सागर, भन्ते शील प्रकाश, भन्ते नन्द रतन, भन्ते नंदीका, भन्ते विनय कीर्ति, अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा, विवेक गोंड़, सूरज यादव, मोहन सिंह, डॉ बीएन सिंह, भारतेंदु सिंह, डॉ रंजीत, सीमा सिंह, राजू यादव, विनोद जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आमोद सिंह, ध्रुव सिंह पटेल, आरडी यादव, अभिषेक गोंड़, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking