कसया/कुशीनगर। प्रेम, बंधुत्व अपनत्व के महापर्व होली के शुभ अवसर पर तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह ने कसया नगर स्थित बृद्धा आश्रम व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में फल व खाद्य सामग्री वितरित किया।
नगर के गोरखपुर मार्ग स्थित वृद्धा आश्रम में अनाथ बुजुर्गों व सीएचसी में मरीजों को फल व खाद्य सामग्री वितरित करते हुए तहसीलदार श्री सिंह ने आम जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मिलन व भाईचारे का पावन पर्व है। हम सभी को मिलजुकर इस पवित्र त्यौहार को मनाना चाहिए और हर किसी की सुबिधा का ख्याल रखना चाहिए ताकि किसी को कष्ट न हो। इस दौरान बुजुर्गों को फल, पूरी, सब्जी, हलवा आदि खाद्य सामग्री के पैकेट श्री सिंह ने अपने हाथों से अनाथ बुजुर्गों को दिए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में जाकर श्री सिंह ने मरीजों व तीमारदारों में खाद्य सामग्री वितरित किये और विभागीय चिकित्सकों से मरीजों का ख्याल रखने को कहा।
इस दौरान कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी, खजांची गुप्ता, अरविंद पति त्रिपाठी, शैलेन्द्र दुबे, अजय दुबे, मदन यादव, गौरव प्रताप सिंह, पेशकार ब्रजेश गौतम आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…