कसया/कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर सहित ग्रामीण इलाकों में बने पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन, पूजन के लिए पूरी रात श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया है।
नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर (डुमरी) में मुस्लिम युवक खालिक अंसारी के द्वारा पिछले पांच वर्षों से मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कराई जाती है और हिन्दू युवाओं को हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। वार्डवासी खालिद पेशे से पिकप चालक हैं लेकिन सामाजिक एकता को लेकर जागरूक रहते हैं। वह श्री नव दुर्गा पूजा सेवा समिति के संरक्षक भी हैं और माँ दुर्गा के प्रति उनकी अपार श्रद्धा रहती है।
अपने मोहल्ले के पिंटू सिंह, सुमित यादव, शैलेश कुमार, अभिराज, विनीत शर्मा, कौशिक कुशवाहा, रामू कुमार, मोहन यादव, राहुल यादव, अंकित, हासिम, धनंजय, अक्षय, दयानंद, बृजेश यादव, सर्वेश आदि युवाओं के साथ माँ दुर्गा व देवी देवताओं की प्रतिमा अपने खर्च पर स्थापित कराते हैं। इस कार्य में हिन्दू व मुस्लिम युवक उनके सहयोग में रहते हैं। लोगों का कहना है कि खालिक के द्वारा मां भगवती के प्रति आस्था व सहयोग गंगा यमुनी तहजीब को मजबुती प्रदान करता है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…