News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांधी व शास्त्री की मनाई गई जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2022  |  6:45 PM

620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांधी व शास्त्री की मनाई गई जयंती

मल्लूडीह/कसया । तहसील कसया अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंध्या के सभागार में गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसया के एसएचओ डॉक्टर आशुतोष कुमार तिवारी व अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला मंत्री अमित कुमार पांडे ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसएचओ कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि बापू जैसे युगपुरुष कभी-कभी किसी कालखंड में पैदा होते हैं बापू ने अपने सत्याग्रह आंदोलन द्वारा समाज व देश को एक नई चेतना दी और देश के आत्मविश्वास को प्रबल बना दिया । जीवन के सभी क्षेत्रों जिसमे राजनैतिक , आर्थिक , सामाजिक, बैदेशिक तथा दर्शन की नीव रखी । उन्होंने महिला विकास पर महिला सशक्तिकरण , सामाजिक समानता , रोजगार की आधारशिला ग्रामीण स्तर पर बनाई और भारतीय जीवन दर्शन में नूतन प्राण फूंक दिया । प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी ने कहा की मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है । उनका मानना था कि गांव गरीब मलिन बस्तियों में हम स्वच्छता कर स्वच्छ और स्वास्थ्य जीवन का संदेश दे सकते हैं ।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला मंत्री अमित कुमार पांडे ने कहा कि गांधी जी के जन्मदिन पर हम सबको गांधी जी से सत्य , अहिंसा , कर्तव्य परायणता ,के साथ साथ स्वच्छता को भी अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था की ईमानदारी एक अच्छी नीति है इसे देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने भी अपने जीवन में चरितार्थ किया था । इन दोनों महापुरुषों के आदर्शों को हम अपने जीवन में उतार कर देश को गौरवान्वित कर सकेंगे ।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही कसया तहसील क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र जीशान रजा ने नीट की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है , उक्त छात्र को मुख्य अतिथि द्वारा अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को महिला सब इंस्पेक्टर अंजलि तिवारी, मंकेश राय, श्याम वदन कुशवाहा ,विजय गुप्ता रामलोचन शर्मा ,रामायण कुशवाहा ने संबोधित किया ।

इस अवसर पर श्रीमती सपना शर्मा , व्यास यादव , कांस्टेबल कमलेश यादव, उमेश कुमार सिंह ,राजेश यादव व महिला कांस्टेबल कामिनी सिंह के अलावा विद्यालय के बच्चों में कुमारी शिल्पा दुबे , नेहा यादव , सिमरन खातून , गीतांजलि कुशवाहा , पूजा गुप्ता , किरण यादव , खुशबू , श्वेता खरवार , आंचल भारती , तनु खरवार , राजन यादव , दिवाकर यादव , अमरजीत यादव , पवन कुमार यादव , चंदन कुशवाहा , प्रिंस कुशवाहा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking