कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने आज कुशीनगर विशिष्ट क्षेत्र प्राधिकरण कुशीनगर के नवनिर्मित कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य, भवन की रंगाई, पुताई का निरीक्षण किया व सौंदर्यीकरण हेतु उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल को निर्देशित किया। कसाडा कार्यालय के नव निर्मित मीटिंग हॉल, अभिलेख कार्यालय, रसोई घर, प्रसाधन आदि का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
उपजिलाधिकारी कसया को निर्देशित करते हुए उन्होनें कहा कि कार्यालय को आधुनिक(मॉडर्न) कार्यालय बनाया जाए। रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड को डिजिटल बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कसाडा के नवनिर्मित कार्यालय भवन के छत का भी निरीक्षण किया तथा पानी टंकी व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर कसाडा के कर्मचारी गोपाल तिवारी भी मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…