News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: उद्योग व्यापार मण्डल फाजिलनगर का चुनाव सकुशल संपन्न; रामानंद अध्यक्ष व व्यास सिंह बने महामंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2022  |  7:37 AM

583 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उद्योग व्यापार मण्डल फाजिलनगर का चुनाव सकुशल संपन्न; रामानंद अध्यक्ष व व्यास सिंह बने महामंत्री

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत फाजिलनगर का उद्योग व्यापार मण्डल का चुनाव रविवार को वोटिंग के माध्यम से संपन्न हुआ l विदित हो कि फाजिलनगर व्यापार मण्डल का चुनाव अन्य चुनावों की तरह प्रत्याशी काफ़ी प्रचार -प्रसार कर वोटिंग के द्वारा ही प्रक्रिया पूरा कर पदाधिकारी निर्वाचित घोषित होते है l इस बार भी फाजिलनगर के व्यापारमण्डल का चुनाव बड़े ही रोमांचक रूप से प्रत्याशियों द्वारा प्रचार -प्रसार व प्रतिशप्रधा के साथ संपन्न हुआ है l इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी में रामानंद गुप्ता, हृदयानन्द चौहान, मनोज श्रीवास्तव, मोहम्मद आलम अंसारी मैदान में ताल ठोक कर खड़े थे और खूब प्रचार -प्रसार किये l पूर्व से निर्धारित मतदान तिथि के अनुसार रविवार को फाजिलनगर कस्बे में स्थित जूनियर हाईस्कूल में सुबह 8बजे से 5 बूथों पर मतदान शुरू किया गया और शाम चार बजे तक चला l मतदान प्रक्रिया के पश्चात मत गणना प्रारम्भ हुआ l इस चुनाव में कुल 2474 मत थे, जिसमे से कुल 2164मत दाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया l मतगणना पूर्ण होने पर रामानंद गुप्ता सबसे ज्यादा 823 मत पाकर अध्यक्ष पद के लिये विजयी घोषित हुए, तों वही इनके प्रतिद्वन्दी हृदयानन्द चौहान 751मत पाकर दूसरे स्थान पर, मनोज श्रीवास्तव 508मत पाकर तीसरे स्थान व मोहम्मद आलम अंसारी 66मत पाकर चौथे स्थान पर सिमट के रह गये l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इस प्रकार से रामानंद गुप्ता ने अपने प्रतिद्वन्दी हृदयानन्द चौहान को 72वोटो से हराकर विजयी हुए l इसके अलावा महामंत्री पद के लिये व्यास सिंह 934मत पाकर विजयी हुए l महामंत्री पद के अन्य दावेदार इमाम हाशमी 596मत, बी. के. सिंह 523 तथा नंदन वर्मा 96मत पाये l चुनाव परिणाम घोषित होने के पश्चात चुनाव अधिकारी प्रदीप राय द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया l जीत से उत्साहित विजयी अध्यक्ष पद निर्वाचित रामानंद गुप्ता व महामंत्री व्यास सिंह ने व्यापारियों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि व्यापारियों के हितो को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाया जायेगा l व्यापारियों का हित हमारे लिये सर्वोपरी होगा l व्यापारी हित से कोई समझौता नहीं, हम व्यापारी हितो के लिये सदैव संघर्ष करेंगे और लड़ाई लड़ेंगे l चुनाव को पूर्ण रूप से सकुशल संपन्न कराने में अहम् भूमिका चुनाव अधिकारी प्रदीप राय, प्रमोद बर्नवाल, नन्दलाल पाठक, रामाकांत सिंह,प्रभुनाथ सिंह, जनार्दन शर्मा आदि की प्रमुखता से रही l इस दौरान नगर के सैकड़ो व्यापारी, आमजन व पुलिस बल मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking