News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शिक्षक संकुलन की मासिक बैठक प्रधानाध्यापको के बीच संपन्न हुई 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2022  |  8:26 PM

339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिक्षक संकुलन की मासिक बैठक प्रधानाध्यापको के बीच संपन्न हुई 

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया विकास खण्ड हाटा के अहिरौली राय  वह परेवाटार के शिक्षक संकुलन  की मासिक बैठक सभी प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का शनिवार को जूनियर हाईस्कूल अहिरौली राजा के प्रांगण  में सम्पन्न हुआ l बैठक के मुख्य अतिथि एआरपी  बिनोद शर्मा रहे । उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन को बनाने के लिए हम सभी शिक्षक अभी से कार्ययोजना तैयार कर ले और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जी -जान से लग जाने की जरूरत है l एक जुलाई से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान को सफल बनाते हुए शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य पूरा करने के लिये अभिभावकों से सम्पर्क करते हुए आधार नामांकन पूरा करने, नामांकन को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने तथा निपुण भारत मिशन के तहत बालक- बालिकाओ  में कक्षा एक से तीन तक बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान के स्तर को प्राप्त करने पर विशेष रूप से चर्चा किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

माह के प्रथम बुधवार को प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठकर अधिक से अधिक अभिभावकों व  छात्रों  को विद्यालय भेजने के लिए अपील किया गयाl  प्रतिदिन यूनिफॉर्म में बच्चों को भेजने तथा एक जुलाई से विशेष संचारी रोग अभियान और  16 जुलाई से घर -घर दस्तक अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गयाl  बैठक को संबोधित करते हुए  वरिष्ठ  शिक्षक बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि विद्यालय में बेहतर माहौल बनाकर बच्चों के पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत विद्यालय में लागू करते हुए उनका उपयोग किया जाए,जिससे हम सभी का  समाज में एक अलग पहचान बने तथा  समय समय पर विद्यालय के  शिक्षा की गुणवत्ता की परख किया जाए,जिससे बच्चों की पढ़ाई का स्तर मालूम हो जाए किस स्तर तक उनका पढ़ाई पहुंचा है,और उसको आगे बढ़ाने के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने की जरूरत हैl  बैठक की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष देवानंद दूबे तथा संचालन मुरलीमनोहर ने कियाl

इस दौरान अनिता राय,  जोरा सिंह, प्रबीण कुमार राव,दीनानाथ  कुमार,रितेश सिह,रुकसार  खातून,रागनी पांडेय, सुमित राय,पदमावती सिंह, प्रीति पाल, नसरूदीन आदि मौजूद रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking