News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भारतीय परिदृश्य मे ही पूर्वांचल का समग्र विकास सम्भव- गिरीश चंद्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2022  |  8:37 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भारतीय परिदृश्य मे ही पूर्वांचल का समग्र विकास सम्भव- गिरीश चंद्र

कसया/कुशीनगर। हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी सम्वाददाता समिति की ओर से कुशीनगर में ‘पूर्वांचल का समग्र विकास: दशा और दिशा’ विषय पर रविवार को एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान युगवार्ता के विशेष अंक ‘भविष्य का पूर्वांचल’ का विमोचन हुआ और छह ‘विकास मित्र’ उत्कृष्ट कार्यों के किये सम्मानित हुए। हिन्दुस्थान समाचार के चेयरमैन अरविन्द भालचंद मारडिकर ने हिन्दुस्थान समाचार के विकास पर विचार रखा।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

मुख्य अतिथि और उच्च शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने पूर्वांचल के समग्र विकास की भारतीय परिदृश्य मे चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय परिदृश्य के विकास के कर्तव्य को महत्व दिया गया है, अधिकार को नहीं। यदि सभी लोग अपणे कर्तव्यों को समझें और उनका पालन करें तो विकास को सकारात्मक दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विचार और उसकी श्रेष्ठता ही सफलता का मूल्य मंत्र है। बशर्ते कार्य सम्पादक को विधाओं का ज्ञान होना चाहिए और उस पर भगवानों की कृपा भी। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के कई आयाम होते हैं। जान सहभागिता भी जरूरी है। हर विकास की युग के अनुकूल चर्चा भी जरूरी है। उन्होंने भारतीय विकास में ऋषि मुनियों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपणे शरीर को ही प्रयोगशाला बना लिया था। इसी आधार ने भारत को विश्व गुरु बनाया था।

उन्होंने आधुनिक ज्ञान की चर्चा करते हुए कहा कि आज सभी क्षेत्रों को अलग अलग दृष्टि से देखा जा रहा है। यही वज़ह है कि समन्वित विकास का अभाव झलक रहा है। समग्र विकास के लिए समन्वित भाव और ज्ञान का होना जरूरी है। स्थूल विकास की बजाय सूक्ष्म विकास पर जोर देते हुए कहा कि सूक्ष्म विकास पर ध्यान न देने की वज़ह से आज समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें यह मानकर विकास को गति देनी होगी कि सम्पूर्ण सृष्टि परमात्मा की देन है और हम सिर्फ उसके पूरक हैं। उन्होंने उद्यमिता विकास के लिए भी भारतीय परिवेश में ही कार्य कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि व पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सलाहाकार साकेत मिश्र, विशिष्ट अतिथि व राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव, कुशीनगर के पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस दौरान हिन्दुस्थान समाचार के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी, युगवार्ता के सम्पादक संजीव, मुख्य उप सम्पादक आमोद कांत, कुशीनगर के सम्वाददाता गोपाल गुप्ता, बलिया के सम्वाददाता पंकज राय आदि उपस्थित रहे। विकास मित्र हुए सम्मानित जिन विकास मित्रों का सम्मान हुआ उनमें वैभव सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ नीरज राव, समाज सेवा में डॉ सीपी गुप्ता, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में श्रीमती अनीता राय, शिक्षा के क्षेत्र में विजय कृष्ण भारद्वाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सर्वदमन जायसवाल को सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशांति पत्र, पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking