News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: थाना समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गयी समस्या,हुआ निस्तारण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 23, 2022  |  8:06 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: थाना समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गयी समस्या,हुआ निस्तारण

कसया/कुशीनगर। शनिवार को कसया थाना परिसर में थाना समाधान दिवस सीओ कसया पीयूषकान्त राय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।इस दौरान सीओ पीयूषकान्त राय व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी और नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने फरियादियों की समस्याएं गम्भीरता से सुनी,थाना दिवस में राजस्व से संबंधित कुल आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से मौके पर पांच का निस्तारण कर दिया गया,बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भेजी गई व शिकायतों का निष्पक्षता से शीघ्र निपटाने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए गए,थाने पर आए सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया और राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो को मौके पर जाकर शेष शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।थाना दिवस पर आए फरियादी खुश नजर आए और फरियादियों का थाना दिवस पर विश्वास मजबूत हुआ,सीओ पीयूषकान्त राय ने कहा कि समाधान दिवस का आयोजन आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ही किया जाता है,अधिक से अधिक पीड़ित लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए साथ ही सीओ कसया ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इस दौरान थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी, एसएसआई हरेराम सिंह यादव, एसआई विवेक पांडेय,एसआई आकाश सिंह,कॉन्स्टेबल जॉनसन, राहुल,राजेश यादव,कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी समेत राजस्व व संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking