कसया/कुशीनगर। माता यशोदा देवी विद्या निकेतन बनकटा बाज़ार के परिसर में समाजसेवी जब रामचन्द्र यादव की पुण्यतिथि शिद्दत के साथ मनाई गई।आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिक्षकों, बच्चों के अलावें गणमान्य जनों ने स्व श्री यादव के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि पूर्व ग्रामप्रधान विशुन गुप्ता ने कहा कि वे संतानें धन्य हैं जो पुण्यतिथि के अवसर पर अपने माता – पिता को याद करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता अर्जित करते हैं। प्रबन्धक केदार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की लौ जलाने की इच्छा पूज्य पिता जी के मन में थी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय यादव, सचिव गुलाब यादव, सच्चिदानंद पांडेय, दिनेश यादव, मुरलीधर सिंह, धर्मेंद्र यादव, रिंकू सिंह, सीधी मद्धेशिया, रंजना शर्मा, संजना सहित बच्चे मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…