News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: न्याय पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी नौनिहालों की प्रतिभा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2022  |  8:12 PM

460 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: न्याय पंचायत खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी नौनिहालों की प्रतिभा
  • महुअवा बुजुर्ग न्यायपंचायत की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के फाजिलनगर ब्लाक अंतर्गत जूनियर विद्यालय महुअवा कारखाना में महुअवा बुजुर्ग न्यायपंचायत की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और पुरस्कृत हुए। विजयी बच्चे अब ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सोमवार को बीईओ फाजिलनगर तथा हियुवा नेता चन्द्रप्रकाश यादव चमन ने गत वर्ष के मंडल रैली के विजेता रहे जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया के राहुल चौहान को मशाल देकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। सबसे पहले प्राथमिक स्तर पर बालिकाओं के 50 मीटर दौड़ आयोजित हुआ।जिसमें सेमरा महासोंन की नगमा प्रथम तथा इसी विद्यालय की आँचल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर बालकों की दौड़ में रुदवालिया के सन्नी प्रथम तथा गौराखोर के कुणाल दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग के 100 मीटर बालिका दौड़ में सेमरा महासोंन की नगमा प्रथम तथा रुदवालिया की की पिंकी दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग के कबड्डी तथा खो-खो प्रतियोगिता में रुदवालिया के बालक तथा बालिकाओं ने बाजी मारी।विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बीईओ फाजिलनगर दयानन्द चंद ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है। इससे बच्चों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है। विशिष्ट अतिथि हियुवा नेता चन्द्रप्रकाश यादव चमन ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उभारने की प्रथम सीढ़ी है यह प्रतियोगिता। शिक्षक पूरे मनोयोग से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाएं ताकि विभिन्न खेलों में देश को और मेडल मिल सके।आयोजक नोडल शिक्षक दीपक सिंह तथा खेल शिक्षक मंजूर आलम ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन आरती दुबे ने किया।

इस दौरान शिक्षक नेता विद्यासागर पांडेय,फरहद अली,रामकुंवर प्रसाद,रवि राय,जितेंद्र सिंह, कुसुम द्विवेदी,रेनु गुप्ता, ,राधामोहन यादव,प्रियंका यादव,मधुलिका,वेदप्रकाश त्रिपाठी,सन्तोष प्रसाद अत्रिमुनि मिश्रा सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक,शिक्षामित्र तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking