News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शान्तिपूर्ण माहौल में दो दिवसीय डोल मेले का समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2022  |  6:33 PM

946 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शान्तिपूर्ण माहौल में दो दिवसीय डोल मेले का समापन
  • कसया डोल मेला में विभिन्न अखाड़ा दलों द्वारा निकाली गयी देश भक्ति, धार्मिक व सांस्कृतिक झांकी

एम. असलम /पवन कुमार शर्मा

कसया/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के कसया नगर में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय डोल मेला का आयोजन बड़े ही धूम -धाम से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न किया गयाl विदित हो कि डोल मेले का आगाज सोमवार की शाम जुलूस व झांकी के साथ किया गयाl विभिन्न दलों द्वारा जुलूस में देश भक्ति गीतों के बीच तिरंगा यात्रा निकाला गया, तों वही कुछ दलों ने धार्मिक देवी -देवताओं, मंदिरो व राष्ट्र धरोहरो को आकर्षक कला कृतियों के साथ प्रस्तुत किया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इसी क्रम में सोमवार की ही रात में डोल मेला का आयोजन हुआl डोल मेला में विभिन्न अखाड़ा दलों द्वारा अखाड़े के माध्यम से हैरतअंगेज खेल व कर्त्तब दिखाया गया l मेला में कई आर्केस्टा ग्रूप के नर्तकियो व कलाकारों द्वारा नृत्य व गाने प्रस्तुत किये गये, जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये l कई आर्केस्टा आयोजको ने तों केवल भक्ति गीत ही प्रस्तुत किया जो काबिले तारीफ रहा l जुलूस में विश्वकर्मा सेवा दल एवं बजरंगदल 2 , महावीरी अखाड़ा , शिवसेना दल , हिंदू सम्राट दल तथा अन्य दलों के द्वारा सर्वप्रथम शाम को जुलूस व झांकी के साथ अखाड़ा निकालकर नगर भ्रमण किया गया । झाकी व जुलूस में विश्वकर्मा सेवा दल एवम बजरंग दल 2 के द्वारा केदारनाथ मंदिर , वार्ड मेमोरियल इंडिया , भगवान शंकर की प्रतिमा की प्रस्तुति किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा l

विश्वकर्मा सेवादल अखाड़ा वार्ड न.24 सुबाष नगर कसया अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष रवि मद्धेशिया, संयोजक गोपाल शर्मा, संयोजक व मनोनीत सभासद ओमप्रकाश वर्मा, संरक्षक सभासद विजय सिंह,विनोद गिरी, दीपक शर्मा,सदस्य गोलू शर्मा, दुर्गेश मौर्या, आशुतोष शर्मा, सनमत शर्मा, दुर्गेश शर्मा, अमित शर्मा, शुभम शर्मा, गुलशन शर्मा एवं अन्य सदस्य अपने अखाड़े व जुलूस को नियंत्रण करतें हुए शान्तिपूर्ण पूर्वक संपन्न कराये, तों वही हिंदू सम्राट दल के द्वारा भविष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया गया तथा श्रीराम मंदिर को भी झाकी के द्वारा दर्शाया गया l डोल मेले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह चुस्त -दुरुस्त नजर आयी । पुलिस व पीएसी की मुस्तैदी में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सुनाई नही दिया ।

मंगलवार की शाम को निकलने वाला समापन डोल मेला अचानक आयी वर्षा वर्षा के कारण फीका पड़ गयाl डोल मेला सीओ पीयूषकांत राय व थानाध्यक्ष कसया डॉ.आशुतोष तिवारी की अगुआई में पुलिस बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करतें हुए सकुशल संपन्न कराकर सुकून की सांस ली ।डोल मेला में नगर व ग्रामीण क्षेत्रो से आये दर्शकों व समाजिक लोगो द्वारा मेले में बज रहे तेज ध्वनि के बाजो व अश्लील गानों तथा डांस का विरोध करतें सुने गये और धार्मिक व सांस्कृतिक गीतों व गानों को प्राथमिकता दी l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking