कसया/कुशीनगर। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर करुणा सागर के समीप स्थित वत्स कम्प्यूटर एजुकेशन में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं में जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने तिरंगा ध्वज का वितरण किया। और राष्ट्र भक्ति के गीत गाए गये।
अपने सबोधन में श्री लाल ने कहा कि आज पूरे देश में बड़े उत्साह से आजादी का 75 वां महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मनाया जा रहा है। तिरंगा हमारे देश का मान, सम्मान व अभिमान है। हमें गुणवत्ता पूर्ण विविध शिक्षाओं को प्राप्त कर देश की उन्नति के लिए उच्च श्रेणी का कार्य करना होगा और भारत को दुनिया का सुपर सोनिक पावर बनाऐं। अपनी ऊर्जा के इस्तेमाल में ही राष्ट्र भक्ति व निष्ठा झालकेगी। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि हमें प्रण लेना होगा और तिरंगे को कभी झुकने नहीं देने का संकल्प लेना है। इस अवसर पर बच्चों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है।
इस दौरान फैकल्टी इरफान अली, अंकिता दूबे, ओमप्रकाश के अलावे विजय, विशाल, कुंदन, आशीष प्राची, प्रीति, आर्यन, प्रीति, अर्चना, आयुषी, शिवांगी, कृष्ण मोहन, विकास, रविशंकर, राशिद अली, स्मिता, श्रेया आदि मौजूद रहे
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…