News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: तहसील प्रांगण में मनाया गया बाल्मीकि जयंती, पढ़ा गया श्रीराम चरित मानस पाठ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2022  |  9:04 PM

425 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: तहसील प्रांगण में मनाया गया बाल्मीकि जयंती, पढ़ा गया श्रीराम चरित मानस पाठ

मल्लूडीह/कसया। युगों-युगों तक हिंदू धर्म के एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक ग्रंथ के तौर पर रामायण ग्रन्थ पढ़ा जाएगा । रामायण लिखने का श्रेय एक ऐसे ऋषि को जाता है, जो कभी असमाजिक व्यक्ति हुआ करते थे । हालांकि बाद में नारद मुनि के साथ हुई मुलाकात के बाद उनका ह्रदय परिवर्तित हुआ और उन्होंने लूट पाट करना छोड़कर सत्कर्म का मार्ग अपनाया ।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, अपने पापों की क्षमा मांगने के लिए रत्नाकर ने ब्रह्मा जी का कठोर तप किया। तप में लीन रत्नाकर के शरीर पर दीमक की मोटी परत चढ़ गई। ब्रह्मा जी ने उनके तप से प्रसन्न होकर उन्हें वाल्मीकि नाम दिया। कहा जाता है कि जब प्रभु श्रीराम ने माता सीता को त्याग दिया था, तब वह ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में रहने लगी थीं, जहां उन्होंने अपने दोनों पुत्र लव और कुश को जन्म दिया था। ऋषि वाल्मीकि ने ही महाकाव्य रामायण लिखी। ऋषि वाल्मीकि का जन्म आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था । पूरा भारत देश इस दिन पूजा पाठ करके बकायदा श्रीराम चरित मानस का पाठ करता है ।

इसी क्रम में कसया तहसील प्रांगण में तहसीलदार कसया मानधन्ता प्रताप सिंह के अगुयायी में कानूनगो कसया मुरारी लाल श्रीवास्तव ने विधि पूर्वक पंडित नन्हे मिश्रा के द्वारा कराया गया । पूजा में उपस्थित लेखपाल संघ के मंत्री डॉ शैलेंद्र दुबे , लेखपाल अरविंद तिवारी , लेखपाल गौरव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे । मंटू पाठक की टीम द्वारा श्री राम चरित मानस का पाठ और भजन कराया जा रहा जो 24 घंटे तक चलेगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking