News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: योग साधना से कर्मों में आती है निपुणता- राजेश अग्रवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2022  |  9:58 PM

496 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: योग साधना से कर्मों में आती है निपुणता- राजेश अग्रवाल
  • श्री श्री ज्ञान मंदिरों में अध्यापकों व बच्चों ने योग कर निरोग रहने का दिया संदेश

कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित श्री श्री ज्ञान मंदिरों में अध्यापकों व बच्चों ने योगाभ्यास किया और निरोग तन, मन, मष्तिष्क का संदेश दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत अनिरुद्धवा स्थित श्री श्री विद्या मंदिर में प्रबन्धक पीएन सिंह द्वारा आयोजित योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के जिला समन्वयक राजेश अग्रवाल ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि जो योग साधना करता है उसके कर्मों में निपुणता आती है। इसलिए हर किसी को योग अपनाना चाहिए। योग के द्वारा शारीरिक ही नहीं बल्कि आत्मिक मानसिक शांति की सुखद अनुभूति होती है। इसलिए योग करें और योग के लिए लोगों को प्रेरित करें।  श्री श्री विद्या मंदिर सिसवा – पकड़ियार में प्रबन्धक आमोद कुमार सिंह की देखरेख में  अध्यापकों व बच्चों ने योग किया।  श्री सिंह ने योग की विधियों को बताया।

इस दौरान सुरेंद्र मिश्रा, हरेंद्र यादव, मंगेश चन्द, संगीता, प्रदीप मिश्रा, आलमीन अंसारी, धर्मेंद्र सिंह, रीना मिश्रा, शेषनाथ यादव, आराधना सिंह, सुनीता, रविन्द्र सिंह, रीना मिश्रा, चांदनी यादव, प्रियंका सिंह, शिला सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, माधुरी सिंह, जितेन्द्र सिंह, मेनका एलियास रेशमा व बच्चों ने योग किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking