News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2022  |  4:58 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती
  • भाजपा सरकार में दलित, गरीब, पिछड़ों को योजनाओं का मिला लाभ: ओमप्रकाश जायसवाल

कसया/कुशीनगर। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के खेदनी में जय भीम जन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब ने हर वर्ग के लोगों के उत्थान का कार्य किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर हम समता मूलक समाज निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी जी की भाजपा सरकार में दलित, गरीब, पिछड़ों को योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है।

इसी क्रम में अक्षय पाण्डेय, गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़, छोटेलाल पटेल, राकेश जायसवाल, अशोक सिंह, राम किशुन ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता विश्वनाथ ठाकुर व संचालन राम छबीला ठाकुर ने किया। इस दौरान हरेन्द्र गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, रमेश शर्मा, रामानंद सिंह, चंदन, सूरज, खजांची, मुनेब, अनिरुद्ध शर्मा, संतोष शर्मा, टाइगर, टुनटुन, आदर्श, विजय, रवि, बजरंगी, बिग्गु, धर्मेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में श्री दुर्गा जी इंटर कालेज में राइज एंड एक्ट के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता, शांति व न्याय विषयक संगोष्ठी में शिवाजी राय, विवेक वर्मा, राजेन्द्र भारती, जिला बाल समिति सदस्य अनिरुद्ध कुशवाहा ने अपने विचार रखे। स्वागत हृदया नन्द शर्मा, अध्यक्षता प्रबन्धक महेश पासवान, संचालन शुभनरायन यादव ने किया। बनवारीटोला स्थित केश्वर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव के नेतृत्व में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के चित्र पत्र पुष्पार्चन कर नमन किया गया।

इस दौरान देवेंन्द्र प्रताप यादव, राकेश यादव, हरेंद्र यादव, जगतराज चौहान, अमरजीत यादव, गिरिधर गोपाल, शेषनाथ जयप्रकाश, वंदना देवी व छात्र – छात्राएं मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking