News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: डॉ0 कुमुद त्रिपाठी ने नयी दिशा की सदस्यता की ग्रहण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  2:24 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: डॉ0 कुमुद त्रिपाठी ने नयी दिशा की सदस्यता की ग्रहण

कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में डॉ0 कुमुद त्रिपाठी, अध्यक्ष बीएड विभाग, बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर ने महाविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती माँ के प्रांगण में शिक्षकों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया और निर्धारित शुल्क के साथ संस्था की सदस्यता भी ग्रहण की।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

डॉ0 कुमुद ने कहा कि भौतिकता की चमक में हम सब प्रकृति से न सिर्फ दूर हो रहे बल्कि प्रकृति का दोहन कर उसे नुकसान भी पहुंचा रहे। इस क्रम में नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है और जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर व संस्थान से जुड़कर मैं गौरवान्वित हूँ। सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि लंबे समय से निरन्तर मैम का सहयोग संस्था को मिलता रहा है अब औपचारिक रुप से जुड़ जाने से संस्था अधिक मजबूत होगी और मैम का विधिवत मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी, डॉ0 उर्मिला यादव, माधवी त्रिपाठी, डॉ0 आमोद राय, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 रमेश चंद्र विश्वकर्मा, डॉ0 चंदन, डॉ0 अर्जुन सोनकर, डॉ0 पंकज दुबे, डॉ0 राजेश जायसवाल, डॉ0 कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ0 विनोद सिंह, भीम, राजकिशोर इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking