कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली पहुंचे ताइवानी भिक्षुओं ने मुकुट बन्धन चैत्य (रामाभार) का धम्म पाठ के साथ पूजन अर्चन किया। विश्व कल्याण, विश्व शांति, कोरोना से मुक्ति और पर्यटन विकास की कामना की।
ताइवानी दल ने सर्वप्रथम मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर पहुंचकर तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढाया और पूजन किया। तत्पश्चात मुकुट बन्धन चैत्य (रामाभार स्तूप) पहुंचकर कुशीनगर भिक्षु संघ के भन्ते अशोक, भँते डॉ नन्द रतन, भन्ते नंदिका की अगुआई में पूजन अर्चन किया और स्तूप की परिक्रमा धम्म पाठ के साथ विशेष पूजन किया। तथागत को पंचशील अर्पित किया और भिक्षु संघ को प्रो. जेम्स वी तखान के साथ टाईवनियों ने भोजन दान दिया।
इस दौरान भन्ते शीलवासा, भन्ते भन्ते सागर, भन्ते दीक्षा नन्द, भन्ते गणपति, भन्ते यशपाल, भन्ते उपाली, कुलदीप प्रजापति, ओमप्रकाश कुशवाहा, ओमप्रकाश चौटाला, रामनगीना, लाल बहादुर, अवनेंद्र कुमार टेनी, आमोद कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…