कुशीनगर/कसया। विकास खण्ड कसया अंतर्गत कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुड़वा दिलीप नगर सिसही टोला मे आज सुबह चार बच्चों के ज़हरीली टॉफी खाने से मौत की जानकारी मिलने पर ब्लाक प्रमुख खड्डा व सांसद पुत्र शशांक दूबे ने सांसद कुशीनगर के निर्देशानुसार शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया व शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त किया।
वही सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे लोकसभा चलने के कारण पीड़ित परिवार जनों से दूरभाष पर वार्ता कर सम्बंधित अधिकारियों को सभी मृतक बच्चों के परिवार को हर सम्भव सरकारी मदद करने के लिए निर्देशित किया औऱ ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे ने सभी शोकाकुल परिवार को हर प्रकार की सहायता देने के लिए आस्वस्त किया। ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे ने कहा कि उक्त घटना बड़ी दुखदाई है। सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व हम सभी पीड़ित परिवार के इस दुःख के घड़ी में हमेशा साथ खड़े है औऱ घटना में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।
इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रधान शम्भु कुशवाहा,वरिष्ठ हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा,प्रवीण गुप्ता,निक्कू तिवारी,जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…