News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: कूड़े की ढेर से निकलने वाली बदबू से राह चलना कठिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2022  |  7:38 PM

778 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: कूड़े की ढेर से निकलने वाली बदबू से राह चलना कठिन
  • दीवानी न्यायालय कसया के सामने एक सप्ताह से निकाल कर रखा है कचरा
  • सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

कसया/कुशीनगर। स्वच्छ भारत अभियान की हवा निकालने में आदर्श नगरपालिका परिषद कुशीनगर अब्बल है। देवरिया मुख्य मार्ग पर एक सप्ताह से अधिक समय से नाली से निकाल कर रखे गए कचरे से निकल रही बदबू से राह चलना मुश्किल हो रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

वार्ड संख्या 15 वीर सावरकर नगर स्थित दीवानी न्यायालय कसया के सामने पश्चिम की ओर सड़क किनारे नगर के सफाई कर्मियों ने कचरा निकाल कर रख दिया है। जो नहीं उठाए जाने से सड़ रहा है और उसमें से बदबू निकलने से नगर आने वाले राहगीरों, वादकारियों, अधिवक्ताओं और दुकानदारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कचरा जहां रखा है यह जगह नगर के कार्यालय से महज 300 मीटर की दूरी पर है। लेकिन पालिका प्रशासन कचरा उठाने की जहमत नहीं उठता। कचरा न हटाये जाने से आम लोगो व अधिवक्ताओं में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नगर में चारो ओर गंदगी का बोलबाला है और नगर प्रशासन द्वारा चलाया जाने वाला स्वच्छता अभियान केवल दिखावा है। कचरे से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है लेकिन किसी को परवाह नहीं है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कचहरी के समीप की नाली कभी भी सफाई नहीं कराई जाती जिसके चलते गंदगी से भरा पड़ा है और बरसात जब होती है तब चारो ओर गन्दगी पसर जाती है।

नगरपालिका द्वारा बनवाया मूत्रालय भी गन्दगी से भरा है उन्होंने चेतावनी दिया कि नाले के समीप पड़े कचरे को हटवाते हुए अगर सफाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन को विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking