कसया/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम,पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने फरियादियों की संमस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अपने मातहतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में आये फरियादियों ने अपनी समस्याओं से डीएम व अन्य अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्या समाधान की मांग की। ज्यादेतर मामले भू विवाद, शौचालय, अवैध कब्जा, चकरोड का अतिक्रमण, कोर्ट के आदेश के अनुपालन, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध किये जाने के संबंध में, पैमाइश, मोबाईल गायब होने, मकान की दीवार तोड़ने आदि दर्जनों मामलों के निस्तारण को लेकर फरियादियों ने आवेदन दिये। समस्या सुनने के उपरांत डीएम ने कहा कि लोगों की हर तरह की समस्याओं का समाधान अधिकारी व कर्मचारी समय से करें। हर किसी को न्याय दिलाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं होगी। एसपी ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश अपने मातहतों को दिए। इस मौके पर राजस्व के 76, पुलिस के 12, विकास के 01 व अन्य 18 सहित कुल 107 मामले आये जिनमें 10 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष 97 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, सीएमओ सुरेश पटारिया, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, तहसीलदार मांन्धता प्रताप सिंह, इओ प्रेमशंकर गुप्त, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि,लेखपाल विश्वदीपक सिंह नीलेश रंजन राव, सहित जिले के अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…