News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia News/कसया: नाली नहीं बनने से, बह रहा घरों का पानी सड़क पर; नगरपालिका के विकास का पोल खोलता वार्ड नं 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 27, 2022  |  6:06 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia News/कसया: नाली नहीं बनने से, बह रहा घरों का पानी सड़क पर; नगरपालिका के विकास का पोल खोलता वार्ड नं 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर
  • पाँच वर्ष पूर्व ग्राम प्रधानी के समय बने अधूरे नाली से घर का पानी निकलना मुश्किल ।

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर नगरपालिका के विकास की गाथा की सच्चाई किसी से छुपा नहीं है l नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी अपनी पीठ थपथपाने में कही से भी कम नही है । कागज में काम तो बहुत गिनाए जा रहे,परंतु धरातल पर कितने खरे उतरे है, यह कसया नगर से सटे वार्ड नं 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में देख सकते है ।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

वार्ड नं 18 निवासी राकेश कुमार का कहना है कि जब ग्राम प्रधानी का समय हुआ करता था तब का अधूरा नाली बना हुआ है, जिसको कई लोगो ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया जो बाकी बचा है वो कई जगहों पर टूट गया है l जब ग्रामसभा से नगरपालिका का हुआ तों सबको लगा था कि नगरपालिका बनने से और गहरी और चौड़ी नाली बनेगा जिससे घरों का बेकार व गन्दा पानी इसी नाली के द्वारा निकल जायेगा और सुबिधाये बढ़ेंगी पर समस्या अबतक जस का तस वही बना हुआ है यानि ढाक के तीन पात वाली बात मशहूर है । आपको बता दें कि इस मुहल्ले में नई नाली तो बना ही नही, पुराना भी अपना अस्तित्व खोता जा रहा है । इस मुद्दे पर यहाँ के निवासी हरीश शर्मा का कहना है कि पूरे वार्ड में थोड़ा भी बरसात होने पर बरसात का पानी घरों के सामने लग जाता है l अगर यहाँ नाली बना होता तों ये समस्या नहीं आती l नगरपालिका द्वारा नाली न बनाने के कारण , घर का गन्दा व बेकार पानी सड़क पर बहता है l हम लोग कैसे झेलते है है वो हम ही जानते है ।

वार्ड निवासीयों का कहना है कि बरसात में लगने वाले पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है तों वही जल जनित बीमारियों के पनपने खतरा बढ़ जाता है l मच्छरों के लिए होने वाला फॉगिंग को देखे एक अरसा बीत गया, यहाँ कभी मच्छरो से बचाव से सम्बंधित कोई छिड़काव भी नहीं हुआ l अब बताये कहा है नगरपालिका का विकास?

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking