कसया/कुशीनगर। अलविदा जुमे की नमाज सकुशल अदा की गई,इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की।
जुमे की नमाज पढ़ाई जो दोपहर डेढ़ बजे के लगभग समाप्त हुई।जामा मस्जिद कसया,भरौली सपहा,गिदहा,नौगांवा सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई।नमाज सकुशल अदा कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
कसया क्षेत्र में अलविदा की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु ड्यूटी पर पुुलिस बल मुस्तैद रही। सीओ कसया पीयूषकान्त राय व थानाध्यक्ष कसया सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ डटे रहे,नमाज को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस मस्जिदों के पास डटी रही।अलविदा की नमाज शांति और खुशनुमा माहौल में अदा की जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…